फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बेहटा नाले पर निर्माणाधीन पुल के सुरक्षात्मक काम के लिए मिले 15 लाख

विज्ञापन
फोटो 08: बेहटा नाला पर निर्माणाधीन पुल। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। संडीला-अतरौली-भटपुर राज्य मार्ग के बेहटा नाले पर निर्माणाधीन पुल के सुरक्षात्मक और पहुंच मार्ग का जल्द ही काम पूरा करा लिया जाएगा। शासन ने काम कराने के लिए दूसरी किस्त में 15.24 लाख रुपये दे दिए हैं। पुल को बनवाए जाने पर 3.04 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पुल बन जाने से करीब दो लाख से अधिक लोगों को आवागमन में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन




राज्य मार्ग संडीला-अतरौली-भटपुर पर बेहटा नाते पर पुल न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोक निर्माण विभाग ने पुल बनवाए जाने के लिए साल 2023 में प्रस्ताव भेजा था। शासन ने साल 2023 में ही प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी थी। काम कराने के लिए 3.04 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी थी। वहीं, काम कराने के लिए पहली किस्त में रुपये भी दे दिए थे। लोक निर्माण विभाग ने पुल बनवाए जाने की प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम भी शुरू करा दिया था।



बताया कि पुल बनकर तैयार हो गया है। अब पुल पर सुरक्षात्मक कार्य के साथ ही एप्रोच मार्ग सहित अन्य काम कराए जाने हैं ताकि पुल पूरी तरह से यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए तैयार हो जाए। लोक निर्माण विभाग की तरफ से दूसरी किस्त के प्रस्ताव पर शासन ने 15.24 लाख रुपये दे दिए हैं। इससे पुल का काम अब इसी अप्रैल माह में पूरा होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र के लोगों के साथ ही इस मार्ग से आवागमन करने वाले करीब दो लाख से अधिक लोगों को यात्रा में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन




बेहटा नाले पर निर्माणाधीन पुल के बाकी कामों के लिए शासन ने रुपये दे दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा गया है कि एप्रोच मार्ग, सुरक्षात्मक कामों को गुणवत्ता के साथ जल्द ही पूरा करा दिया जाए ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा और सहूलियत मिलने लगे और उनकी यात्रा सुरक्षित संभव हो सके। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें