फोटो-28-गिरफ्तार किया गया लकी मिश्रा। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है। शातिर मोबाइल फोन लूटने के बाद से फरार था।
शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को शहर कोतवाली और स्वाट टीम को सूचना मिली कि सांडी तिराहे के निकट संदिग्ध युवक जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम अलर्ट हो गई और सांडी तिराहे के पास दबिश देकर लकी मिश्रा पुत्र नंद किशोर मिश्रा निवासी मेवड़ा को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि लकी पर 29 जून को ही पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कोतवाल ने बताया कि नारायण धाम निवासी अजय कुशवाहा पुत्र फूल सिंह कुशवाहा ने मोबाइल फोन लूटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना के दौरान लकी का नाम सामने आया था।