फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से हुए विवाद से क्षुब्ध युवक ने घर में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खुरमुली में पत्नी से हुए विवाद के बाद घर में केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। आग की चपेट में आकर पड़ोसी के घर की गृहस्थी का सामान व नगदी जल गई। जिससे करीब दो लाख का नुकसान हो गया। मोहल्लावासियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने युवक पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खुरमुली निवासी आशू का मंगलवार को परिवारिक बातों को लेकर पत्नी गुड़िया से विवाद हो गया। विवाद से क्षुब्ध आशू ने घर में केरोसिन छिड़कर कर आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख पिता नबी अहमद ने शोर मचाकर मदद के लिए मोहल्ला के लोगों को बुलाया और आग बुझाने का प्रयास चालू किया। इस दौरान आग की लपटों ने पड़ोसी अब्दुर्रहीम के घर को भी चपेट में ले लिया। आग क ो फैलता देख मोहल्ला के लोगों की सूचना पर नगरपालिका परिषद के कर्मचारी टैंकर लेकर पहुंचे और वाटर सप्लाई चालू कराई। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक अब्दुर्रहीम क ी व नबी अहमद के घर की गृहस्थी का सामान जल गया। अब्दुर्रहीम क ी सूचना पर चौकी प्रभारी संतोष सिंह पहुंचे और पूछताछ की। अब्दुर्रहीम ने आशू पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अब्दुर्रहीम के अनुसार आग से रुपये व गहने समेत करीब दो लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


- पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खुरमुली का मामला
- आग की चपेट में आकर पड़ोसी क ी गृहस्थी का सामान जला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें