फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक को संकलन केंद्र पर चाक चौबंद मिली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने मंगलवार को जीआईसी संकलन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर व्यवस्था चाक चौबंद मिली। उन्होंने डीआईओएस कार्यालय के पटल सहायकों से कार्यों के विषय में जानकारी ली और विभागीय कार्य समय सीमा में पूरे किए जाने पर सराहना की।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने मंगलवार को बोर्ड परीक्षा के लिए जीआईसी में बने संकलन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कापियों को जमा करने के लिए बनाए गए कोठारों को देखा और वहां पर तैनात प्रभारियों से जानकारी ली। संकलन केंद्र पर उन्हें सारी व्यवस्थाएं ठीक मिली। डीआईओएस में उन्होंने सभी पटल सहायकों से उनके कार्यों की प्रगति के विषय में पूछा। उन्होंने परीक्षा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया, जहां पर विद्यालयों और निरीक्षण दलों की ओर से आने वाली सूचनाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने एडेड विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन प्रकरण व न्यायालयों के वादों के समय से निस्तारित होने पर संतोष जताया। उन्होंने कार्यालय परिसर को साफ रखने में सहयोग करने वाले सभी कर्मचारियों की प्रशंसा की। इस मौके पर डीआईओएस वीके दुबे सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें