फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने रस्सी से फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के सूरापुर निवासी युवक ने बुधवार को गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के भाई ने पुलिसकर्मियों की पिटाई से आहत होने के कारण आत्महत्या का आरोप लगाया। विवाद होने पर तीन मई को युवक ने पत्नी को पीटा था। पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा दिया।

सुरसा थाना क्षेत्र के सूरापुर निवासी रामू (25)का तीन मई को पत्नी सीमा से घरेलू कामों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर रामू ने सीमा को पीट दिया था। रामू के बड़े भाई रामप्रकाश ने बताया कि सोमवार को दो पुलिसकर्मी घर पर आए थे। उन्होंने रामू से गालीगलौज किया था। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उसे पीट दिया था। पुलिसकर्मियों की पिटाई से वह काफी आहत था।
विज्ञापन


बताया कि रात को खाना खाने के बाद छत पर सोया था। बुधवार सुबह वह बिस्तर पर नहीं था। मकान क ा मेन गेट खुला था। करीब छह बजे खेतों की तरफ शौच करने गए ग्रामीणों को उसका शव पेड़ पर रस्सी से फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई ने पुलिसकर्मियों की पिटाई से भाई के अत्महत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एसओ अरविंद राणा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के पिटाई करने की बात से इनकार किया। मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कराएंगे। यदि पुलिसकर्मी दोषी मिलते हैं तो कार्रवाई के लिए अधिकारियों को लिखेंगे।

- सुरसा थाना क्षेत्र के सूरापुर का था निवासी
- भाई ने पुलिसकर्मियों के पिटाई के बाद आत्महत्या का आरोप लगाया
- विवाद होने पर युवक ने पत्नी को था पीटा, पत्नी ने थाने पर दी थी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें