फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां जैसों से निपटने के लिए ही एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया : योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। शुक्रवार को मल्लावां के जूनियर हाईस्कूल मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विरोधियों ने षड्यंत्र रचकर चुनाव प्रचार पर रोक लगवाई। रोक लगने का सदुपयोग किया और बजरंगबली की शरण में रहा। हनुमान भगवान हैं और सबका संकट हरते हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का हाथ नक्सलवादियों और आतंकवादियों के साथ दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश में आजम खां जैसे लोगों से निपटने के लिए ही एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाया था।
विज्ञापन

मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत के समर्थन में मल्लावां में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में गांव, गरीब, मजदूर, बेरोजगार सबके लिए काम हो रहा है। विकास सबका हो रहा है और तुष्टिकरण किसी का नहीं। कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के समय 270 जनपद नक्सलवाद या आतंकवाद से प्रभावित थे। 2014 के बाद से की गई सख्ती के कारण अब सिर्फ पांच जिले प्रभावित बचे हैं। अब नया भारत है, जो किसी के सामने झुकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा शासनकाल में अराजकता का माहौल था। सत्ता के संरक्षण में गुंडे किसी भी भूमि पर कब्जा कर लेते थे। अब ऐसा नहीं है। भाजपा सरकार में अपराधी या तो जेल में रहेेंगे या फिर रामनाम सत्य कहा जाएगा।
उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए सपा-बसपा एक होकर चुनाव लड़ रही हैं। योजनाओं का उल्लेख कर जनता को रिझाने की कोशिश भी उन्होंने की। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू, संडीला के विधायक राजकुमार अग्रवाल, बालामऊ के विधायक रामपाल वर्मा, बिल्हौर के विधायक भगवती प्रसाद सागर, मिश्रिख के विधायक रामकृष्ण भार्गव, पूर्व सांसद पूर्णिमा वर्मा, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी रामचंद्र वर्मा, अवधेश कटियार, नीरज विद्यार्थी, विशाल जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन रामासरे सिंह ने किया।
विज्ञापन


मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अंजूबाला शुक्रवार को जनसभा में मौजूद नहीं रहीं। उनके पति पूर्व विधायक सतीश वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। भाजपा ने अंजूबाला का टिकट काटकर उनसे बसपा प्रत्याशी के रूप में पिछला चुनाव हारने वाले अशोक रावत को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें