फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार प्रचारकों की फिसली जुबान तो प्रत्याशियों का खर्चा छुएगा आसमान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान यदि स्टार प्रचारकों ने दूसरी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी का नाम लेकर वोट मांगे तो उस प्रत्याशी के नाम भी सभा का खर्चा जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


यही नहीं मंच पर लगी होर्डिंग, फ्लैक्स पर भी प्रशासन की गठित टीमों की खास नजर रहेगी। आयोग की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए निर्देशों में चुनावी सभा को लेकर भी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट कर दी गई है।

जारी गाइडलाइन में बताया गया कि एक जिले में दो से अधिक लोकसभा क्षेत्र हो सकते हैं। स्टार प्रचारक जहां भी जाते हैं, वहां पर सभी जिले से संबंधित लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को मंच पर एक साथ बुला लेते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


एक लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के लिए सभा की जा रही हो और स्टार प्रचारक ने यदि दूसरे लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी को जिताने की अपील की तो सभा का खर्चा दूसरे प्रत्याशी के नाम पर भी जोड़ा जाएगा।

यही नहीं सभा में लगी होर्डिंग, फ्लैक्स, बैनर आदि में भी जिन-जिन प्रत्याशियों के नाम होंगे उनके चुनावी खर्चों में सभा का खर्चा जोड़ लिया जाएगा।

एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। प्रत्याशियों को भी इस ओर जागरूक रहना होगा।

चुनावी सभाओं की अनुमति लेते समय ही सारी स्थितियों व आयोगों के आदेशों से भलीभांति परिचित हो जाएं। चुनावी सभा पर आयोग व प्रशासन द्वारा गठित टीमों की पूरी तरह से निगाह रहेगी। टीम वीडियोग्राफी भी करेगी।


चुनावी महापर्व को शांतिपूर्वक कराने के लिए निर्वाचन कार्यालय में तैयारियां जोर मारने लगीं हैं। बुधवार को भी नामांकन संबंधी आयोग के निर्देशों को एकत्र व व्यवस्थित करने का कार्यक्रम चला और इन निर्देशों से दोनों लोकसभा क्षेत्रों के आरओ व एआरओ को अवगत कराया गया।

तैयारियों में जुटे सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव का कहना है कि जिले में चुनाव की तैयारियां समय से चल रहीं हैं, चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्वक व व्यवस्थित तरीके से कराया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरे की सभा में आपका हुआ प्रचार तो कटेगी जेब
स्टार प्रचारकों ने मंच से दूसरे लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी का प्रचार किया तो संबंधित प्रत्याशी के खर्चे में जुड़ेगा
आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें