फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के लिए काम कर रही भाजपा सरकार: जयप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। क्षेत्र के ग्राम मलौथा के मजरा लट्ठपुरा में मंगलवार शाम आयोजित कार्यक्रम में सूबे के पशुपालन एवं मत्स्य पालन राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने यहां कमल ज्योति अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि भाजपा सरकार गरीब जनता को ध्यान में रखकर काम कर रही है।
विज्ञापन

जयप्रकाश निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने मजरों तक बिजली पहुंचाकर गरीबों के घरों को रोशन किया है। देश में मोदी व प्रदेश में योगी के नेतृत्व वाली सरकारों ने ग्रामीण अंचल के विकास को प्राथमिकता दी है। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक की सफलता पर भारतीय सेना को बधाई दी। कहा कि पूरे देश को भारतीय सेना पर गर्व है। जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन भाजपा का कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जनता उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। इस मौके पर जिला महामंत्री रामचंद्र राजपूत, विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी, मिथिलेश सिंह, अजय पाठक, विकास श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान आशीष पांडेय, दीपांशु सिंह व अभिराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें