फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ेदान की खरीद में गंदगी पर डीपीआरओ नपे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर तैनात अनिल कुमार सिंह को शासन ने तत्काल प्रभाव से निदेशालय संबद्ध कर दिया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नियम विपरीत कूड़ेदान की खरीद के मामले में डीपीआरओ पर गाज गिरी है। फिलहाल जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर किसी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

जिले में स्वच्छ भारत मिशन की आड़ में एक विशेष फर्म के नाम बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों से चेकें कटवाई गईं थीं। इन चेकों के एवज में ग्राम पंचायतों को कूड़ेदानों की आपूर्ति की गई थी। कूड़ेदानों की आपूर्ति पूरी तरह नियम विरुद्ध थी। पूरी गड़बड़ी का खुलासा अमर उजाला ने प्रमुखता से किया था। डीएम पुलकित खरे की ओर से कूड़ेदान की खरीद और भुगतान पर रोक लगाने के बावजूद हरियावां विकासखंड की 50 से अधिक ग्राम पंचायतों में तकरीबन 19 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया था। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शासन ने अनिल कुमार सिंह को जिला पंचायत राज अधिकारी हरदोई के पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर हरदोई में किसी की तैनाती नहीं की गई है। वहीं पद से हटाए जाने की जानकारी मिलने के बाद बुधवार से ही अनिल कुमार सिंह ने डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया। सूत्रों की मानें तो जिला पंचायत राज अधिकारी ने कूड़ेदान की आपूर्ति करने वाली फर्म के जिम्मेदारों से संपर्क करने के अलावा सत्ताधारी दल के संगठन से जुड़े कुछ लोगों से भी मदद मांगी है। डीएम पुलकित खरे ने कहा कि आदेश प्राप्त हो गया है, कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें