फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किशोर की मौत, सर्दी के कारण मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया में संदिग्ध हालात में किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को एसडीएम ने राजस्व विभाग की ओर से सहायता भेजी है। परिजनों ने किशोर को सर्दी लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ग्राम पलिया निवासी रामकिशोर के पुत्र सुमित (14) की बुधवार सुबह मौत हो गई। रामकिशोर पन्नी तानकर परिवार के साथ रहता है और मजदूरी कर परिवार चलाता है। सुमित छह भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। रामकिशोर को किसी सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिला है। सुमित की सर्दी से मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर तहसीलदार मूसाराम थारू मौके पर पहुंचे और जांच की। देर शाम एसडीएम रामप्रकाश ने बताया कि परिवार की फौरी सहायता के लिए तीन कंबल, 50 किलो राशन और 500 रुपये लेखपाल के माध्यम से भेजे गए हैं। जल्द ही और मदद भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें