अमर उजाला ब्यूरो
मधौगंज। थाना क्षेत्र के गांव बाघौड़ा निवासी एक युवक ने रविवार सुबह फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के ऊपरी कमरे में फांसी पर लटका मिला। परिजन युवक के बीमार होने की बात कह रहे हैं।
ग्राम बघौड़ा निवासी लाल बिहारी (28) ने रविवार सुबह घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फ ांसी लगकर आत्महत्या कर ली। भाई महेश की नजर फंदे पर लटके शव पर पड़ी तो घर में कोहराम मच गया। भाई महेश ने बताया कि लाल बिहारी विवाहित था। उसकी पत्नी लक्ष्मी दो बच्चों के साथ मायके ग्राम बाबटमऊ मढ़िया गई है। लालबिहारी टीबी की बीमारी से परेशान चल रहा था। उसका काफी इलाज कराया गया, लेकिन तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। महेश के मुताबिक सुबह वह किसी काम से पड़ोस के गांव गया था। इसी बीच लालबिहारी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
- बीमारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या
- माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बघौड़ा का रहने वाला था युवक