फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संस्थापक जयंती पर लगे निशुल्क नेत्र शिविर में 130 मरीज चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। श्री वेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज, बाल विहार स्कूल, राम जूनियर हाईस्कूल और तारा एकेडमी स्कूलों के संस्थापक की जयंती बुधवार को मनाई गई। विद्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक एके मीणा ने नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। शिविर में 130 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

एसपी ने दीप जलाकर और संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मिशन शक्ति फेज-5 की जानकारी दी। उन्होंने नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन पर जोर दिया। कोतवाल संजय त्यागी ने महिला हेल्पलाइन समेत अन्य नंबरों के बारे में बताया। अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने स्वागत किया। वेणी माधव इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। प्रबंधक अतुल अग्रवाल ने संस्थापक राधा कृष्ण के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। जयंती पर लगे नेत्र चिकित्सा शिविर में सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के सीएमओ डॉ. कर्नल श्रीकांत वाईकर ने नेत्र के ऑपरेशन के बारे में बताया।
शिविर में चिकित्सकों ने 310 रोगियों का परीक्षण किया। इनमें 130 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। रोगियों को एसएस माहेश्वरी मेमोरियल न्यास के अध्यक्ष डॉ. सीपी कटियार ने निशुल्क दवाएं दीं। आभार प्रबंधक मनोज अग्रवाल ने व्यक्त किया और संचालन तारा एकेडमी प्रधानाचार्य रामेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर राज्यवर्धन श्रीवास्तव, अतुलकांत द्विवेदी, राहुल तायल, आरसी पाठक, डॉ. सुरेश चंद्र अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें