फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ग्राम सचिवों को कठोर चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खंड विकास अधिकारी बावन के बार-बार कहने के बावजूद चार सेक्रेटरी ने ग्राम पंचायतों में खर्च की गई राज्य व 14वें वित्त की धनराशि का ब्योरा नहीं दिया है। बीडीओ ने इस मामले में डीपीआरओ को चारों सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। डीपीआरओ ने चारों सेक्रेटरी को कठोर चेतावनी जारी करते हुए जवाब तलब किया है और तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी बावन ने ग्राम पंचायत अधिकारी कौशलेंद्र कुमार, अनुज कुमार, रमेश कुमार वर्मा और राजीव श्रीवास्तव से राज्य व 14वें वित्त के तहत ग्राम पंचायतों में खर्च की गई धनराशि का ब्योरा तलब किया था। साथ ही प्रिया साफ्ट पर फीड कराने को कहा था। खंड विकास अधिकारी के बार-बार कहने के बावजूद चारों सेक्रेटरी ने ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों व खर्च की गई धनराशि का ब्योरा नहीं दिया है। इसके साथ सेक्रेटरी ने प्रिया साफ्ट की वेबसाइट पर खर्च का ब्योरा अपलोड भी नहीं कराया है। खंड विकास अधिकारी बावन ने नाराजगी जताते हुए सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा था, लेकिन सेक्रेटरी ने खर्च का न तो ब्योरा दिया और न ही प्रिया साफ्ट की वेबसाइट पर फीड कराया है। इस पर खंड विकास अधिकारी ने डीपीआरओ को चारों सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। डीपीआरओ ने खर्च का ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड न कराने पर चारों सेक्रेटरी को कठोर चेतावनी जारी की है। उन्होेंने कहा है कि तीन दिन में खर्च का ब्योरा फीड कराते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें