बेरोजगारी का दंश झेल रहे एक सौ बीस युवाओं को
सेवायोजन कार्यालय ने रोजगार दिलाया। रोजगार मेले के दूसरे दिन माइक्रोफिन
कंपनी द्वारा एरिया मैनेजर, लोन आफीसर तथा फील्ड मैन के 120 पद पर
नियुक्तियां की गईं। मंगलवार को आवेदकों की लिखित व शारीरिक परीक्षा की गई।
जिसमें पास युवकों का साक्षात्कार के बाद चयन किया गया और चयनितों को
नियुक्ति पत्र दिए गए।
सेवायोजन कार्यालय में बेरोजगारों के लिए लगाए गए
रोजगार मेले में मंगलवार को माइक्रोफिन कंपनी द्वारा आवेदकों का
साक्षात्कार लिया गया। माइक्रोफिन कंपनी ने एरिया मैनेजर, लोन आफीसर तथा
फील्ड मैन के पद पर कुल 120 की नियुक्तियां की गई। इसमें एरिया मैनेजर पद
के लिए योग्यता स्नातक व उम्र 18 से 60 वर्ष तथा वेतन आठ से 25 हजार रुपये
निर्धारित किया गया।
लोन आफीसर पद के लिए इंटरमीडिएट उम्र 18 से 60 वर्ष
तथा वेतन छह से 15 हजार रुपये और फील्ड मैन पद पर योग्यता हाईस्कूल, उम्र
18 से 60 वर्ष तथा वेतन पांच से 12 हजार रुपये है। तीनों पदों के लिए
सेवायोजन कार्यालय में कुल 700 आवेदक शामिल हुए। जिनका कंपनी के अफसरों
द्वारा पद के अनुसार शारीरिक और लिखित परीक्षा ली।
जिसमेें से कुल 400
अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो सके। इनमें से सभी को जिला सेवायोजन अधिकारी
कौशलेंद्र सिंह, कंपनी के एचआर मैनेजर अरविंद सिंह व जोनल आफीसर विवेक
श्रीवास्तव ने साक्षात्कार लिया। कंपनी के अफसरों द्वारा पूछे गए प्रश्नों
का जवाब देने वालों को चयन किया गया। इसमें एरिया मैनेजर पद पर पांच, लोन
आफीसर पद पर 30 तथा फील्ड मैन पद पर 85 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कंपनी
के अफसरों को चयनित को कंपनी की सुविधाएं, वेतन और कर्तव्यों के बारे में
जानकारी दी।