फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड की घटनाओं में 12 घर और एक दुकान राख

Sun, 01 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहाबाद/हरपालपुर/सांडी। कोतवाली क्षेत्र के परियल गांव में शनिवार को एक घर से उठी आग की लपटों ने आस-पास के 10 गृहस्थियों को जला कर राख कर दिया। उधर, हरपालपुर के गिरहुपुरवा व बेड़ीजोर गांवों में आग से दो गृहस्थियां जल र्गइं। इधर, सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मेदपुर हातिमपुर गांव में किराने क ी एक दुकान में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इन घटनाओं में लगभग 10 लाख का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के परियल गांव में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से आजाद के घर में आग लग गई।  हवा तेज होने से आग में छोटेलाल, अखिलेश, दीनदयाल, पातीराम, मनफूल व छुन्नू के घर की गृहस्थी जल गई। इसमें नगदी, छप्पर आदि सब कुछ राख हो गया। चार घरों में लगे कालीन बुनाई के अड़्डे व कीमती कालीन आग की भेंट चढ़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग  बुझाने के  दौरान कमल किशोर (30) पुत्र विजपाल गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है।

उधर, अग्निकांड की वजह से प्रभावित परिवारों के सामने लेटने, बैठने व खाना आदि की समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव में रामदयाल के परिवार में एक दिन पहले ही पुत्री की शादी हुई थी। मगर आग लगने से उसके घर का सारा सामान राख हो गया। अग्निकांड की सूचना मिलने पर एसडीएम अशोक कुमार शुक्ला, राजस्व निरीक्षक अनिल त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख पति नवनीत गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य लालराम मौके पर पहुंचे और अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


एसडीएम के निर्देश पर पीड़ित 11 परिवारों को 25 किलो चावल व 25 किलो गेहूं  तत्काल वितरित दिए गए। इधर, हरपालपुर थाना क्षेत्र के गिरहुपुरवा गांव में सावित्री के घर में आग लग गई। इसमें कपडे़ और खाद्यान्न जलकर राख हो गया। पीड़िता के अनुसार करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है। उधर, अरवल थाना क्षेत्र के बेड़ीजोर गांव में शिवमंगल के घर अचानक लगी आग से करीब 40 हजार का नुकसान हुआ। इसी तरह सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मेदपुर हातिमपुर में स्थित अरविंद की किराने की दुकान में शुक्रवार की रात आग लग गई। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। लेखपाल ने करीब सवा लाख के नुकसान का आंकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें