फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से 12 घर जलकर राख

Wed, 07 Jun 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
शिवपुरी गांव में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
संडीला। तहसील के शिवपुरी गांव में चूल्हे की चिंगारी आग लगने से 12 घर जल गए व दो पशुओं की भी जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे राजस्वकर्मियों करीब 28 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन


सोमवार शाम को अचानक नन्हक्के के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। उस समय तेज हवा के कारण देखते ही देखते सिरदार, सोनेलाल, सुरेश, रामबालक, शिवराज, रामजीवन, भीकू, राजू, रामसेवक, शिवकुमार व राजाराम के घर जलने लगे। गांव वालों ने आग बुझाने की कोशिश की।

सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक इनके घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में रामबालक की एक भैंस व एक पड़िया भी जलकर मर गई। दमकल ने बड़ी मशक्कत के बाद रात तक आग पर काबू पाया। तहसीलदार पंकज कुमार सक्सेना राजस्व कर्मियो के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़ितों का करीब 27.92 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के बड़ौरा निवासी जदुराम पुत्र रामकुमार ने रसोई घर के ऊपर छप्पर डाल रखा था। मंगलवार को पत्नी चूल्हे पर खाना पका रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर में पहुंच गई। जिससे आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख जदुराम ने ग्रामीणों को बुलाया और आग पर काबू पाने की कोशिश की।

छप्पर के नीचे तीन बकरियां बंधी थीं। जदुराम ने ग्रामीणों क ी मदद से किसी तरह बकरियों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। गृहस्थी का सामान व एक बकरी की गंभीर रूप से झुलसने से मौत हो गई। आग लगने की सूचना पर राजस्वकर्मी ने गांव पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। जदुनाथ ने बकरी व गृहस्थी के सामान समेत करीब 60 हजार का नुकसान होना बताया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें