फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 कोरोना संक्रमित मिले, 46 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से घट रहा है। बृहस्पतिवार को सबसे कम 12 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 46 संक्रमितों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आम जनमानस से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिले में जनवरी में तीसरी लहर का प्रकोप जारी रहा, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ गया था। फरवरी की शुरुआत से आम जनमानस को राहत मिलनी शुरू हो गई है।
पिछले 14 दिनों से संक्रमितों का आंकड़ा 30 से 40 पर रह गया है। वहीं, बृहस्पतिवार को सबसे कम 12 ही नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 46 संक्रमितों ने होम आइसोलेशन से बाहर का आकर कोरोना से जंग जीत ली है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि इन दिनों 96 फीसदी की दर से संक्रमित स्वस्थ हो रहे हैं, जिससे अब तक 2433 संक्रमितों ने कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं, अब 241 ही सक्रिय केस रह गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 3571 लोगों की कोविड जांच की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे की लोग सावधानियां बरतते रहे तो शायद जल्द ही जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें