भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि 12 रुपये में बीमा
देश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। कहा कि अटल पेंशन योजना, दुर्घटना
बीमा जीवन बीमा, जनधन आदि योजनाओं ने लोगों को राहत दी है।
वह भरखनी के
कमालपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एक साल
में भाजपा सरकार ने जितना काम हर वर्ग के लिए किया है, उतना पिछले 10
वर्षों में कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई थी। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार
लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के
स्वास्थ्य महकमे में जिले का प्रतिनिधित्व होने के बावजूद जिले का अस्पताल
मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। कहा कि यहां पर चिकित्सकों तक की तैनाती नहीं
हो पा रही है। इसके बाद युवा नेता अतुल सिंह ने सांसद को लड्डुओं से
तौला।
इसके बाद सांसद ने भसीड़ा, मैकपुर, जलयापुर, मुर्तजा नगर आदि गांवों
में भी जनसंपर्क किया तथा लोगों से उनकी समस्याओं को जानकर उनका निस्तारण
करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह,
माधवेंद्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह, अजीत वर्मा, शैलेंद्र सिंह, आलोक सिंह और कौशल किशोर मिश्र
आदि लोग मौजूद थे।