हरदोई के 119 परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने के लिए शिक्षकों की चयन परीक्षा को चुनाव के कारण स्थगित कर दिया गया है। अब चुनाव के बाद परीक्षा कराई जाएगी।
शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने की कवायद पिछले साल शुरू की गई थी। पिछले साल 100 विद्यालयों को इसके लिए चयनित किया गया था। इसमें से 92 विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जा रही है।
नवीन शिक्षा सत्र में 95 अन्य प्राथमिक विद्यालय और 19 जूनियर हाईस्कूल में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत विभाग की ओर से विद्यालयों का चयन किया गया है। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
शिक्षकों के चयन के लिए मंगलवार को परीक्षा होनी थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। बीएसए हेमंतराव ने बताया कि चुनाव के कारण परीक्षा स्थगित की गई है। शिक्षा सचिव के आदेश परे परीक्षा कराई जाएगी।
अंग्रेजी माध्यम के लिए शिक्षकों की चयन परीक्षा स्थगित
जिले में 95 प्राथमिक और 19 जूनियर हाईस्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से दी जानी है शिक्षा
परिषदीय शिक्षकों का परीक्षा के आधार पर किया जाना है चयन