फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रधानाध्यापकों सहित पांच का वेतन रोका, बीइओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भरखनी विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में यूनिफार्म वितरण में लापरवाही और अव्यवस्था पर बीएसए ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में भरखनी की खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके अलावा दो प्रधानाध्यापकों, एक इंचार्ज प्रधानाध्यापक और दो सहायक अध्यापकों का वेतन भी तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
विज्ञापन

19 मार्च को अमर उजाला ने कहीं ढीली तो कहीं खराब यूनिफार्म बांटी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। यूनिफार्म के अलावा मिड-डे मील, खराब अग्निशमन यंत्र, शौचालयों की दुर्दशा और विद्यालय परिसर में रंगरोगन का अभाव होने का भी उल्लेख किया गया था। खबर को संज्ञान में लेकर डीएम पुलकित खरे ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव को संबंधित विद्यालयों के जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय तेरा की सहायक अध्यापिका लक्ष्मी देवी, प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर की प्रधानाध्यापिका गायत्री कुमारी, प्राथमिक विद्यालय सैदापुर कोसिया के प्रधानाध्यापक सुशील कटियार और सहायक अध्यापक राजेश मिश्र, प्राथमिक विद्यालय सरसई की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अलका सिंह के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश बीएसए ने जारी किए हैं। सभी खामियों को दूर करने तक इनका वेतन जारी नहीं किया जाएगा। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी भरखनी शुचि गुप्ता को लापरवाही और सही ढंग से पर्यवेक्षण न करने के कारण नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें