फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर बवियारी निवासी नत्थूलाल बुधवार सुबह घास काटने खेत गया था। उसकी आठ वर्षीय पौत्री पल्लवी पुत्री गंगाशरण भी खेलते-खेलते खेत पहुंच गई। नत्थूलाल ने बताया कि कुछ देर बाद पल्लवी दूसरे रास्ते से घर की ओर लौटने लगी। रास्ते में तालाब की पगडंडी पर पानी भरा था। पैर फिसलने से पल्लवी तालाब में गिर गई और डूबने लगी। पास में जानवर चरा रहे कुछ लोगों की नजर पल्लवी पर पड़ी तो वह उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गए। किसी तरह पल्लवी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पल्लवी तीन बहनों में मंझली थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। दोपहर को राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर जांच की।

तालाब में डूबने से बालिका की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें