अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई । माधौगंज रोड पर शुक्रवार देर रात गंगा स्नान क रने बाइक पर जा रहे श्रद्धालु की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों से पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बघौली थाना क्षेत्र के गोंडाराव मढ़िया निवासी राम विलास के बेटे सुनील (30) को शुक्रवार रात गंगा स्नान के लिए जाना था। रात लगभग 9 बजे बाइक से बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र स्थित राजघाट जाने के लिए घर से निकला था।
रास्ते में बघौली-माधौगंज रोड पर सई नदी के निकट किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान की। पुलिस कर्मियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। युवक के परिवार में पत्नी विनीता के अलावा बेटी आयुषी दो वर्ष और तीन माह का बेटा है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
उससे छोटा भाई अंकित है। युवक खेती किसानी करता था। पीड़ित पिता ने अज्ञात वाहन चालक क ी लापरवाही से बेटे की जान जाने का आरोप लगाया है। एसओ विनोद कु मार मिश्र ने बताया कि अभी परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।