फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा सिलसिला, फिर कटी तीन महिलाओं की चोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। जिले में चोटी कटने की घटनाओं का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। शनिवार की देर रात सांडी व टड़ियावां में व सुबह भरावन क्षेत्र में महिला की चोटी कटने की घटना सामने आई है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि चोटी कटने के बाद महिलाएं बेहोश हो गईं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
विज्ञापन

सांडी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम लक्षन पुरवा निवासी 55 वर्षीय विद्या देवी पत्नी रतीराम शनिवार की देर रात घर के बरामदे में छप्पर के नीचे सो रही थीं। रात में विद्या देवी को उंगली में किसी कीड़े के काटने का आभास हुआ जिस पर वह उठकर बैठ गई। इस बीच उसका पति रतीराम भी जाग गया। चारपाई के पास ही विद्या देवी के बाल कटे पड़े थे। रतीराम ने बताया कि इसके बाद विद्या देवी बेसुध हो गई। उसे पीएचसी लाया गया। टडियावां प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम एकघरा निवासी लक्ष्मी (30) पत्नी मनफूल शनिवार की देर शाम घर में खाना पका रही थी। तभी परिजनों को उसकी चीख सुनाई पड़ी। परिजन मौके पर पहुंचे तो लक्ष्मी बेहोश पड़ी थी। पास ही उसकी कटे हुए बाल पड़े थे। परिजन देर रात उसे जिला अस्पताल ले गए। लक्ष्मी को जिला अस्पताल भेजा गया है। भरावन प्रतिनिधि के अनुसार अतरौली थाना क्षेत्र के नरियाखेड़ा गांव निवासी जयश्री (29) पत्नी अजय यादव रविवार की सुबह 9 बजे घरेलू काम निपटा रही थी। चीख मारकर जयश्री बेहोश हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो पास में ही जयश्री के बाल कटे पड़े थे। जयश्री को लखनऊ जनपद की सीएचसी माल में भर्ती कराया गया है। एसओ दीनानाथ मिश्र ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


- तीन और महिलाओं की कटी चोटी
- बेहोश महिलाओं को कराया गया अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें