फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल लेकर जा रहे कांवरिए को डीसीएम ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। राजघाट से कांवर लेकर घर जा रहे किशोर को अनियंत्रित डीसीएम ने रौंद दिया। घटना के बाद नाराज कांवरियों ने कुछ देर के लिए जाम भी लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। आनन-फानन तीन थानों की पुलिस मौके के लिए रवाना की गई। एएसपी पश्चिमी निधि सोनकर भी अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंचीं और हालात काबू में किए।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बद्दापुर से करीब 50 कांवरियों का एक जत्था सोमवार दोपहर बाद एक ट्रैक्टर में दो ट्रालियां लगाकर गंगाजल लेने के लिए राजघाट को निकला था। सोमवार रात 9 बजे कांवरिए राजघाट पहुंच गए थे। स्नान ध्यान के बाद कांवरिए गंगाजल लेकर वापस पैदल ही चल पड़े। इन्हीं कांवरियों में सत्यम (15) पुत्र अरविंद भी शामिल था। मंगलवार सुबह कुछ कांवरिए फर्दापुर में रुक गए जबकि कुछ पैदल चलते रहे। यह कांवरिए मंगलवार को जब हरदोई पिहानी मार्ग पर पोखरी तिराहे के निकट पहुंचे तो पिहानी की ओर से आ रही तेज गति की डीसीएम ने सत्यम को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सत्यम की मौत से कांवरियों में आक्रोश फैल गया और इन लोगों ने जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर हरियावां कोतवाली देहात और पिहानी कोतवाली की पुलिस को मौके पर भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी निधि सोनकर भी मौके पर पहुंच गईं। इन लोगों ने समझा बुझाकर कांवरियों से जाम खुलवा दिया। मौके पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने स्थानीय अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक श्रीश शर्मा से घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कांवरियों को समझाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सत्यम तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही मां लक्ष्मी गश खाकर गिर पड़ीं। छोटे भाई छोटू और बहन निधि का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


- गंगाजल लेकर जा रहे कांवरिए को डीसीएम ने कुचला
- हरदोई पिहानी मार्ग पर पोखरी तिराहे पर हुई घटना
- कांवरियों ने लगाया जाम, तीन थानों की पुलिस ने संभाले हालात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें