फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्टर्ड किए गए 34 हजार किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सितंबर 2016 में हरदोई मंडी में लागू हुई ई-नाम योजना के तहत जिले में 34 हजार किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। मंडी में कारोबार करने वाले 600 व्यापारियों का भी पोर्टल पर काम करने के लिए रजिस्टर्ड किया जा चुका है। ई-नाम योजना के जिला प्रभारी विवेक राजपूत ने बताया कि किसानों और व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जल्द ही पोर्टल पर खरीद-फरोख्त शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने देश भर की मंडियों को आपस में कनेक्ट करने की योजना बनाई है। इस योजना/पोर्टल में देश भर की मंडियों को कनेक्ट किया जाना है। शुरुआती दौर में प्रदेश की चुनिंदा मंडियों को इसमें कनेक्ट किया जा रहा है। पोेर्टल पर उपज बेचने के लिए किसानों व माल की खरीद फरोख्त करने के लिए व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन किए जाने हैं। सितंबर 2016 में हरदोई समेत यूपी की 66 मंडियों का चयन योजना के तहत किया गया है। इसके बाद नवीन गल्ला मंडी में किसानों और व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन का काम शुरू कर दिया गया है। सितंबर से अब तक मंडी स्थित ई-नाम कार्यालय में 34 हजार व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। कारोबार करने के लिए 600 व्यापारियों ने भी अपने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। योजना के जिला प्रभारी विवेक राजपूत ने बताया कि कि रजिस्ट्रेशन जारी करने के बाद मंडी में ही किसानों की उपज की गुणवत्ता की जाएगी और उपज का गुणवत्ता प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। बताया कि मंडियों के कनेक्ट होने पर पोर्टल के माध्यम से बाहरी व्यापारी यहां की मंडी व यहां के व्यापारी बाहरी मंडी से कारोबार कर सकेंगे।
विज्ञापन



रजिस्टर्ड किए गए 34 हजार किसान
ई-नाम योजना से देशभर की मंडियों को किया जाएगा कनेक्ट
व्यापारी कर सकेंगे पोर्टल की मदद से आन लाइन खरीद फरोख्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें