फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय विशेषज्ञों की टीम में डायट प्रवक्ता समेत चार शिक्षक चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय स्कूलों के शैक्षिक स्तर में सुधार लाने के लिए यूनिसेफ व आस्ट्रेलियन काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में नई कार्य योजना तैयार की जा रही है जिसमें विषय विशेषज्ञों का चयन किया जा रहा है। गौरव की बात यह है कि इसमें जिले के भी एक डायट प्रवक्ता समेत चार शिक्षकों को विषय विशेषज्ञों के रूप में चयनित किया गया है। इन चयनित विशेषज्ञों को कार्यशाला के लिए लखनऊ में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता राम प्रकाश भारतीय ने बताया कि बेसिक शिक्षा में परिषद स्कूलों के शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए एससीईआरटी ने यूनिसेफ व आस्ट्रेलियन कांउसिल के माध्यम से एक नई कार्ययोजना बनाई जा रही है। पहली कार्यशाला 27 से 31 मई तक लखनऊ में आयोजित की जाएगी। इसके लिए राज्यस्तरीय विषय विशेषज्ञों की एक टीम का चयन किया गया है। टीम में हिंदी के 25, गणित के 25 और 10 डाटा एनालिस्ट को सूचीबद्ध किया जा रहा है। गौरव की बात यह है कि रिसर्च और ट्रेनिंग में रुचि रखने वाले डायट प्रवक्ताओं और बेसिक शिक्षा विभाग के उत्कृष्ट अध्यापकों को भी इस टीम में शामिल किया गया है। डायट की नवनियुक्त प्रवक्ता डॉ. निधि राय के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के राधेश्याम दीक्षित, शिवम शर्मा व आशीष शुक्ला का चयन राज्य स्तरीय विषय विशेषज्ञ के रूप में हुआ है। राधेश्याम दीक्षित ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम की जिला स्तरीय समिति के डीआरपी होने के साथ ब्रिटिश काउंसिल के भी राज्य स्तरीय सर्टिफाइड मास्टर ट्रेनर हैं।
विज्ञापन



राज्य स्तरीय विशेषज्ञों की टीम में चार शिक्षक चयनित

यूनिसेफ व आस्ट्रेलियन काउंसिल की नई कार्य योजना में करेंगे सहयोग
27 मई से 31 मई के मध्य लखनऊ की कार्यशाला में भी रहेंगे शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें