फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींव खुदाई के दौरान मटकी में मिले चांदी के सिक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के नेवादा राघौपुर गांव में शुक्रवार को एक मकान की नींव खुदाई के दौरान मिट्टी में एक छोटी मटकी दबी मिली। मटकी फोड़ी गई तो उससे नौ सिक्के निकले। ग्रामीणों का कहना है कि सिक्के चांदी के हैं। पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग को जानकारी दे दी।
विज्ञापन

गांव निवासी छोटे मिसुर गांव में मकान बनवाने के लिए शुक्रवार को नींव खुदवा रहे थे। दोपहर में खुदाई के दौरान मिट्टी में दबी एक छोटी मटकी दिखाई पड़ी। छोटे मिसुर व मजदूरों ने मटकी तोड़ी तो उसमें नौ सिक्के मिलेे। दो सिक्कों पर साल 1910 व व दो सिक्कों पर 1919 की मोहर छपी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी सिक्के कब्जे में ले लिए। कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि यह सिक्के किस धातु के हैं, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। पुरातत्व विभाग को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें