फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार 730 उपभोक्ताओं ने ओटीएस में कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिजली बिल के सरचार्ज में छूट लेने को चल रही एक मुश्त समाधान योजना के तहत उपभोक्ता सोमवार शाम तक पंजीकरण करा सकते हैं। योजना में अब तक 20 हजार 730 लोग पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने बिल का बकाया जमा करने को उपभोक्ताओं के लिए 100 फीसदी सरचार्ज माफ करने की एक मुश्त समाधान योजना शुरू की थी। इसके तहत उपभोक्ता बकाया बिल की 30 फीसदी धनराशि जमा कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत उपभोक्ताओं को तीन किश्तों में धनराशि जमा करनी है। योजना के तहत विभाग में आन लाइन और आफ लाइन पंजीकरण किया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों की मानें तो जिले में अब तक 20 हजार 730 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत पंजीकरण कराया है। इनमें 3130 उपभोक्ताओं ने आनलाइन और 17 हजार 600 ने आफलाइन पंजीकरण कराया है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के तहत शहरी क्षेत्र के 2014 और देहात के 5715 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। जिले में पंजीकरण के बाद बकाया बिल भी जमा होना शुरू हो गया है। ईओ द्वितीय अशोक कुमार ने बताया कि उपभोक्ता सरचार्ज योजना के तहत छूट का लाभ सोमवार शाम तक पंजीकरण कराकर उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के समाप्त होने के बाद चेकिंग अभियान शुरू होगा और बिजली बिल बकायेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इससे बचने के लिए उपभोक्ता पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें