फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 दिन में मलेरिया के 106 रोगी मिले पॉजिटिव

Tue, 20 Sep 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
ओपीडी के कक्ष संख्या पांच के बाहर डाक्टर से जांच कराने के लिए अपने नंबर का इंतजार करते रोगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। अगस्त में जिला अस्पताल के पैथालाजी में हुई कुल जांच में मलेरिया के 40 रोगी मिले थे। जबकि सितंबर के 18 दिनों में हुई जांच में मलेरिया के रोगियों की संख्या दो गुना से ज्यादा हो गई है। बुखार के रोगी सुबह से ही पैथालाजी में पहुंचना चालू हो जाते हैं। जिससे लोगों को अपने नंबर के लिए काफी समय इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


पहली सितंबर से 18 तक जिला अस्पताल की पैथालाजी में बुखार के 345 रोगियों की जांच की गई। इनमें से 106 लोगों में मलेरिया का बुखार मिला है। जबकि अगस्त महीने में बुखार के 399 रोगियों ने खून की जांच कराई थी।

जिसमें मलेरिया के 40 रोगी मिले थे। इसके साथ ही पिछले दो महीना में जिला अस्पताल की पैथालाजी में हुए जांच के दौरान मलेरिया के कुल रोगियों की कुल संख्या 146 हो चुकी है। इसी तरह मलेरिया विभाग की तरफ से की गई जांच में मलेरिया के 85 रोगी मिले हैं।
विज्ञापन


इसके चलते कुल संख्या 233 हो गई है। इसी तरह अगस्त और सितंबर महीना में डेंगू के कुल 10 रोगियों की जांच की गई। जिसमें डेंगू का एक रोगी मिला है। डेंगू, मलेरिया के रोगियों की तेजी के साथ बढ़ रही संख्या के बाद भी स्वास्थ महकमा न तो नियमित तौर से फागिंग और छिड़काव नहीं करा रहा है।

बुखार का प्रकोप तेजी के साथ फैल रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल के ओपीडी में 12 बजे तक  1300 पर्चे बने थे। इनमें से लगभग एक  150 रोगी बुखार से पीड़ित थे। इसके चलते ओपीडी में पांच नंबर कक्ष के सामने रोगियों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें