रोडवेज बस स्टैंड स्थित कार्यालय पर पर बुधवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरदोई शाखा अध्यक्ष अखिल वाजपेई ने की।
क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र बहादुर ने श्रम समस्याओं पर चर्चा की और उनके निस्तारण की रणनीति की। जितेंद्र बहादुर ने कहा कि डग्गामार वाहन रोडवेज की आय को प्रभावित कर रहे हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक से कई बार कहा गया, लेकिन अब तक समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। कहा कि इससे इतर कम आय का बहाना बनाकर प्रबंधन कर्मियों को शोषण कर रहा है।
संगठन इसका विरोध करता है। शाखा अध्यक्ष अखिल वाजपेयी ने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी समस्याओं के निस्तारण में रुचि नहीं ले रहे हैं। कई कर्मियों की शिकायत लंबे समय से लंबित पड़ी हैं, जिनका अब तक संज्ञान नहीं लिया गया है।
अश्वनी कुमार ने कहा कि जल्द ही समस्याओं का निस्तारण न किया गया तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा। इस मौके पर विनोद मिश्रा, आरके मौर्या, बलवीर सिंह, यशपाल तोमर, ठाकुर प्रसाद, विनोद त्रिपाठी, वीपी सिंह, शिवेंद्र पांडेय, प्रदीप सिंह, अरविंद शुक्ला, मनोज मिश्रा व नीरज अग्रिहोत्री आदि मौजूद रहे।
डग्गामार वाहन रोडवेज की आय को कर रहे प्रभावित: जितेंद्र
बस स्टैंड पर हुई रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक