फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर की ठोकर से गिरी बेंच, सचिव निलंबित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मतदाता जागरुकता दिवस में शामिल होने रविवार को कोथावां विकास खंड के ग्राम कल्यानमल गए मुख्य विकास अधिकारी को प्राथमिक विद्यालय परिसर में गंदगी मिली। यहां बनाई गई एमडीएम शेड की बेंच ठोकर लगते ही भरभरा कर गिर गई। इससे नाराज सीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में बड़ी संख्या में प्राथमिक विद्यालयों में एमडीएम शेड का निर्माण कराया जा रहा है। तकरीबन दो लाख रुपये की लागत से एमडीएम शेड बनाए जा रहे हैं। रविवार को सीडीओ आनंद कुमार ने कल्यानमल के प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम शेड में बनाई जा रही बेंचों की गुणवत्ता देखी तो इनमें पीली ईंट का उपयोग मिला। निर्माण सामग्री इतनी गुणवत्ताहीन थी कि बेंच पर पैर मारते ही यह टूट गई। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जता ग्राम पंचायत अधिकारी कौशलेंद्र यादव को निलंबित करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए हैं। साथ ही प्राथमिक पाठशाला की चहारदीवारी का निर्माण न होने पर भी सीडीओ ने नाराजगी जताई है। डीपीआरओ ने बताया कि सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें