फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं की रैकिंग में जनपद छठवें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरदोई। गर्भवती महिलाओं और पांच वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं की ट्रैकिंग करने वाली भारत सरकार के पोर्टल एमसीटीएस (मदर एंड चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम) पर प्रदेश में जनपद को छठवां स्थान प्रदान किया गया है। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि सेवाओं के तहत गर्भवती माताओं और बच्चों का पंजीकरण, प्रसव पूर्व सेवायें, बच्चों की प्रतिरक्षण सेवायें, प्रसव सेवायें व उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समस्त सेवाओं को ट्रैक कर सुनिश्चित किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गत माह जनवरी को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में एमसीटीएस पोर्टल पर स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की गई और निर्देश दिए गए थे कि गर्भवती माताओं और बच्चों को स्वास्थ्य सेवा देकर एमसीटीएस पोर्टल पर अपडेट किया जाए। जिले की स्वास्थ्य इकाइयों ने एमसीटीएस आपरेटर के साथ समन्वय स्थापित कर सराहनीय कार्य किया गया और जनवरी माह की राज्य की निर्गत रिपोर्ट में जनपद को 6 वीं रैंक हासिल हुई है। जिलाधिकारी ने बताया कि इससे पहले माह दिसंबर 2017 में 29वीं, माह नवंबर 2017 में 31वीं, माह अक्टूबर 2017 में जनपद की रैकिंग 29वीं रही थी। जिलाधिकारी ने बताया कि 5 फरवरी तक 89072 गर्भवती महिलाओं और 68283 बच्चों का जनपद में पंजीकरण होकर स्वास्थ्य सेवायें सुनिश्चित हुई है। 3441 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार व 55183 बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षण की सेवायें उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


-जनवरी को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में एमसीटीएस पोर्टल पर स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें