फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो घंटे बंद रहे 10 उपकेंद्र, 35 हजार उपभोक्ता प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र मन्नापुरवा में अनुरक्षण कार्य के कारण मंगलवार को 10 विद्युत उपकेंद्र बंद रहे। दोपहर दो घंटे बिजली गुल रहने से 35 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

132 केवीए मन्नापुरवा से 33 केवीए उपकेंद्रों को आपूर्ति की जाती है। मंगलवार को 132 केवीए उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य कराया गया। इस कारण उपकेंद्र को बंद कर दिया गया। उपकेंद्र के बंद होने से उससे जुड़े 33 केवीए इंडस्ट्रियल स्टेट, सांडी रोड, सिटी विद्युत उपकेंद्र, तत्योरा, आरटीओ, सुरसा, सांडी आरएफ, हरियावां, बिलग्राम, गुरगुज्जा प्रभावित हुए। उपकेंद्रों की आपूर्ति साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक बंद रही।
इसके अलावा बिलग्राम, हरियावां, सांडी व सुरसा से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के 500 गांव की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। अधिशासी अभियंता प्रेषण खंड मो. सउद ने बताया कि 132 केवीए सब स्टेशन पर काम होना था। इसलिए आपूर्ति बंद की गई थी। कार्य पूरा होने पर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें