फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संडीला के लड्डू सहित खाद्य पदार्थों के 10 सैंपल लिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान में टीम ने संडीला के लड्डू सहित खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लिए।
सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार के नेतृत्व में रक्षाबंधन के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाया गया। बताया कि अभियान में दूध व इससे बने पदार्थों के 10 सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। टीम ने खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठान में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। रक्षाबंधन तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

संडीला के इमलियाबाग के राजाराम की दुकान से छेना, राम जी के प्रतिष्ठान से खोया, शिशुपाल के प्रतिष्ठान से पेड़ा, मनु पाल तिकुनी का संडीला का लड्डू, राधेश्याम जी धीकुन्नी से छेना का सैंपल लिया गया है। बताया कि अतरौली में अंकित कुमार की दुकान से छेने, उमाशंकर की दुकान से खोया, बम्हनाखेड़ा के प्रेम किशोर के यहां से खोया, भावना खेड़ा के दिवाकर गुप्ता से खोया, अतरौली के देशपाल के यहां से पनीर का सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन

टीम में मुख्य सुरक्षा अधिकारी रामकिशोर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह, अनुराधा कुशवाहा, खुशीराम व अनिरुद्ध गंगवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें