संवाद न्यूज़ एजेंसी
हरदोई। पैथालॉजी में मरीजों का सैंपल लेने से मना करने पर मरीज नाराज हो गए। उसके बाद गुस्साए मरीज लैब में घुस गए। जहां पर डयूटी में मौजूद सुरसा गार्डों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। उसके बाद सभी मरीज प्रधानाचार्य से शिकायत की। उसके मरीजों का सैंपल लिया गया।
मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल की पैथालॉजी में सोमवार को करीब डेढ़ बजे सैंपलिंग देने के लिए मरीजों की लाइन लगी थी। करीब एक दर्जन मरीजों का सैंपल नही हो पाया था। इसी बीच कर्मचारियों ने सैंपल लेने से मना कर दिया। इससे मरीजों में नाराजगी फैल गई।
मरीज लैब के अंदर घुस गए। किसी तरह से मरीजों को समझाया गया। इसके बाद जांच कराने आए टड़ियावां थाना के लालपुर भैंसरी निवासी रामनरेश, शिवानी 21 व कलेक्टर पुरवा निवासी रामादेवी करीब छह लोग प्रधानाचार्य के पास पहुंचे। जहां पर मरीजों ने सैंपल न लेने की बात बताई। इस प्रधानाचार्य डॉ. आर्य देश दीपक ने कर्मचारी को मरीजों के साथ पैथालॉजी भेजकर सैंपलिंग करवाई।