हरदोई। विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष में शनिवार को हुई परीक्षा में सीएसएन में 10 और जीडीसी में प्राइवेट के 22 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सीएसएन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बीए द्वितीय वर्ष में समाज शास्त्र विषय में 291 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 281 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
बीए तृतीय वर्ष में गृह विज्ञान की परीक्षा में तीन परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें तीनों उपस्थित रहे। जीडीसी के प्राचार्य डॉ. नेत्रपाल सिंह ने बताया कि बीएससी द्वितीय वर्ष की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 140 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
इनमें से 139 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जीडीसी में ही बीए द्वितीय वर्ष के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों में 253 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 231 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।