फोटो-17- आग बुझाते दमकल के कर्मचारी व ग्रामीण
- फोटो : HARDOI
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के दारापुर गांव में शुक्रवार सुबह गेहूं की फसल में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई लेकिन तब तक 10 बीघा फसल जल गई। पीड़ित ने राजस्व विभाग को सूचना दी है।
दारापुर निवासी दिनेश दीक्षित के खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। वह फसल की कटाई कराने की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार सुबह फसल मेें अज्ञात कारण से आग लग गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। करीब 20 मिनट में दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और एक घंटे बाद आग बुझाई। लेकिन तब तक दिनेश की 10 बीघा फसल जल गई। दिनेश ने बताया कि उसने तेजबली, रामगोपाल, अनंतराम, राकेश का खेत एक लाख रुपये देकर ठेके पर लिया था। उसने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।