फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूट्यूबर वंशिका ने मां को पीटा... धक्का देकर गिराया, कहा बेटे की बिचौलिया क्यों बन रही है?

Thu, 06 Nov 2025 03:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

यूट्यूबर वंशिका और मां के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। मां ने बेटी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। 
विज्ञापन
यूट्यूबर वंशिका और मां के बीच मारपीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के नगर के मोदीनगर रोड निवासी यूट्यूबर वंशिका और उनकी मां में हाथापाई का वीडियो वायरल हो रहा है। मां ने वंशिका पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दी है। पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


आरोप है कि यूट्यूबर वंशिका का अपनी मां से विवाद हो गया। वायरल वीडियो में दोनों के बीच बहस हो रही है। इस बीच दोनों में हाथापाई हो गई। करीब पांच मिनट तक दोनों में मारपीट भी हुई। इस दौरान दोनों जमीन पर भी गिर गए।

मामला कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड का बताया जा रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर ही बुधवार की शाम को दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ है।
विज्ञापन


बेटे की क्यों बना रही बिचौलिया
करीब 50 सेकेंड के इस वीडियो में वंशिका कमरे में अपनी मां के पास खड़ी है। उसके हाथ में पर्स और मोबाइल फोन है, जबकि मां एक अलमारी के पास खड़ी है। जिनके हाथ में एक फाइल भी है। इस दौरान वंशिका बार-बार कह रही है कि वो बेटे की बिचौलिया क्यों बन रही हैं।
 
विज्ञापन

यू-ट्यूब पर 1.3 मिलियन फालोअर्स
वंशिका के यू-ट्यूब पर 1.3 मिलियन, इंस्टाग्राम पर सात लाख 42 हजार फालोअर्स हैं। इसके अलावा यू-ट्यूब पर वंशिका हापुड़ नाम से चैनल हैं, इसमें उनके एक लाख 89 हजार सब्सक्राइबर भी हैं।
पिछले करीब दो साल से वंशिका कई स्थानों पर जाकर डांस शो भी कर चुकी हैं। बड़ी संख्या में देहात के इलाके में जिलेवासी उन्हें फाॅलो भी करते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें