फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कार के बोनट पर रखकर तलवार से काटे केक, हाईवे पर गाड़ियों और बाइकों से किया स्टंट

Thu, 29 Oct 2026 04:47 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ (हापुड़)

सार

नेशनल हाईवे-09 पर एक युवक ने जन्मदिन पर तलवार से पांच केक काटे। दोस्तों के साथ कार-बाइकों से करतब भी किए। शुक्रवार को यह घटना प्रसारित होने पर सीओ दीपक चतुर्वेदी ने पुलिस जांच शुरू की है।
विज्ञापन
तलवार से केक काटते युवक और सड़क पर स्टंटबाजी करते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-09 स्थित होटल हवेली के पास हाईवे पर खड़ी कार के बोनट पर रखकर एक युवक ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दोस्तों के साथ तलवार से पांच केक काटे। इसके बाद सभी ने कार व बाइकों से हाईवे पर स्टंट भी किया। शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos



वायरल वीडियो में कुछ युवक होटल हवेली के पास हाईवे किनारे कार खड़ी कर एक युवक का जन्मदिन मना रहे हैं। एक युवक कार के बोनट पर पांच केक रखकर तलवार से काटते हुए दिखाई दे रहा है। युवक के दोस्त तालियां बजाकर उसे जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसके बाद सभी कार व बाइकों पर सवार हो जाते है और हाईवे पर स्टंट करते हैं। वीडियो में एक युवक कार की खिड़की पर बैठकर भी स्टंट करता हुआ दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस कार नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान कर रही है। इसके बाद स्टंट करने व केक काटने वाले युवक व उसके साथियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें