सिंभावली। क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी सुनील कुमार का शव बुधवार को पड़ोसी गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुनील कुमार खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। वहीं, परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। सुनील की पत्नी ने बताया कि बुधवार की सुबह वह बिना किसी को बताए घर से चले गए। जो दोपहर को भी घर नहीं पहुंचे, तो उन्हें चिंता होने लगी। उन्होंने परिवारजनों और पड़ोसियों के साथ मिलकर पति को तलाश करना शुरू किया। इस दौरान उन्हें सुनील के शव मिलने की जानकारी हुई। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के सही कारण का पता चल सकेगा।