फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Wed, 21 Aug 2024 09:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी युवक काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। जिसका परिजनों द्वारा उपचार भी कराया जा रहा था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात युवक खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। जो काफी देर तक भी बाहर नहीं आया। जिस कारण परिवार के लोगों को परेशानी होने लगी। परिजन युवक के कमरे में पहुंचे, तो उसका शव पंखे से रस्सी से फंदे पर लटका हुआ मिला। जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बार मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें