फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 20 हजार घरों में तीन दिन से बिजली संकट, लोगों ने किया हंगामा

Wed, 21 Aug 2024 09:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मोदीनगर रोड बिजलीघर पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से मेरठ रोड आवास विकास समेत आठ मोहल्लों के 20 हजार घरों के लोग तीन दिन से बिजली संकट झेल रहे थे। मंगलवार देर रात गुस्साए लोगों ने बिजलीघर पर हंगामा किया। रात में ही अधीक्षण अभियंता समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने लोगों को समझाया। उपभोक्ता अधिकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर वापस लौटे। बुधवार को अधिकारियों ने रामपुर रोड स्थित बिजलीघर से ट्रांसफार्मर मंगवाकर बिजली आपूर्ति चालू कराई।
विज्ञापन

बिजलीघर के ट्रांसफार्मर से मेरठ रोड आवास विकास, संजय विहार, गांधी विहार, अमृत विहार, सर्वोदय कॉलोनी, कृष्णा विहार, राजीव एंक्लेव, मिथलेश कॉलोनी को सप्लाई मिलती है। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण तीन दिन से इन इलाकों में बिजली का संकट बना हुआ था। लोगों ने बताया कि पूरे दिन में दो से तीन घंटे ही सप्लाई मिलती है।

मंगलवार रात करीब 12 बजे सभासद रुद्राक्ष त्यागी, दीपक चौहान के नेतृत्व में लोगों ने मोदीनगर रोड बिजलीघर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। रुद्राक्ष त्यागी ने अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार को फोन किया। इस पर वह खुद बिजलीघर पहुंच गए। लोगों ने बिजली संकट से हो रही परेशानी को बताया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस भी बुला ली गई। बिजलीघर पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। अधीक्षण अभियंता ने आश्वासन दिया कि रामपुर से नया ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है, बुधवार रात तक सप्लाई सामान्य हो जाएगी। इस पर लोगों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। हालांकि बुधवार सुबह ट्रांसफार्मर मंगाकर उसे लगवा दिया गया। देर रात तक सप्लाई बहाल किए जाने का दावा अधिकारी कर रहे थे। हंगामा करने वालों में सोनू शर्मा, पवन शर्मा, दिनेश ठाकुर, बॉबी पाठक, प्रशांत कौशिक, रोहित तिवारी, रोहित, पवन भास्कर, अतुल, विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें