फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गाली गलौज का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

Wed, 13 Nov 2024 09:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले में स्नान करने के लिए आए श्रद्धालु को पड़ोसी डेरे में रहने वाले युवक ने गाली-गलौज का विरोध करने पर गोली मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित डिफेंस कालोनी निवासी शुभम ने बताया कि वह और उसका भाई गांव से कार्तिक पूर्णिमा मेले में स्नान करने के लिए आए थे। उनके पड़ोस में अन्य डेरे भी लगे हुए थे। शुभम ने बताया कि मंगलवार की रात को वह सभी लोग डेरे में मनोरंजन कर रहे थे, तभी पड़ोसी डेरे से युवक वहां आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसके भाई अक्षय को गोली मार दी। गोली लगने से अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गया। सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि मेले में युवक को गोली लगने की अभी जानकारी नहीं है। यदि इस प्रकार की कोई घटना हुई है, तो मेला सेक्टर थाना पुलिस से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें