फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: उधार नहीं देने पर दुकान से युवक का अपहरण, लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ के गांव शाहपुर जट्ट में उधार देेने से मना करने पर कुछ लोगों ने दुकानदार को लाठी डंडों से पीटा और कार में अपहरण कर लिया। आरोपी उसे बेहोशी की हालत में कार से फेंककर फरार हो गए। घायल की पत्नी ने मामले की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन


शाहपुर जट्ट निवासी नीतू ने बताया कि उसके पति अरुण गांव में ही परचून की दुकान करते हैं। शनिवार शाम गांव का ही युवक दुकान पर उधार सामान लेने आया था। लेकिन उसके पति ने उधार सामान देने से इंकार कर दिया। यह बात युवक को इतनी नागवार गुजरी कि वह अपने साथियों को लेकर एक बार फिर दुकान पर पहुंचा और लाठी डंडों और रॉड से उसके पति को जमकर पीटा। दुकान में तोडफ़ोड़ करने के बाद आरोपी अरुण को कार में डालकर ले गए और जमकर पीटा। इसके बार अरुण बेहोशे हो गया। इसके बाद आरोपी उसे कार से फेंककर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। अरुण के पूरे शरीर पर लाठी डंडो से पिटाई के निशान है। पीडि़ता ने बताया कि एक आरोपी पुलिस में तैनात है।
विज्ञापन


बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें