फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 04 Jul 2024 09:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव फरीदपुर सिंभावली निवासी एक युवक ने पत्नी से चल रहे विवाद के कारण बुधवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी पूर्व शिक्षक हरि सिंह ने बताया कि बुधवार की रात वह और उनके परिजन सो गए थे। देर रात उन्होंने अपने 38 वर्षीय बेटे आवेश के कमरे की लाइट जली देखी, तो वह कमरे में पहुंच गए। उन्होंने देखा कि उनके बेटे का शव छत के कुंदे में गमछे से फंदे पर लटका हुआ था। बेटे का शव देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य परिजन व पड़ोसी भी जाग गए और मौके पर पहुंचे। वहीं घटना के संबंध में सूचना पुलिस को दी गई। हरि सिंह ने बताया कि उसके बेटे ने देर रात तक अपनी पत्नी से व्हाट्सएप के जरिए बातचीत की, इस दौरान दोनों के बीच विवाद भी हुआ। हरि सिंह ने बेटे की पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। सीओ पीयुष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें