फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: साक्ष्य के अभाव में हत्या के दो आरोपी बरी

Thu, 04 Jul 2024 09:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिला न्यायालय ने एक हत्या के मामले के दोनों आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी किया है। वीरेंद्र निवासी गांव गालंद ने चार मई 2023 को धौलाना थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने कहा कि उसके भाई देवेंद्र को 28 अप्रैल 2023 की रात को गांव के नरेश तोमर और राहुल बुलाकर ले गए थे। जिसके बाद देवेंद्र का शव अगले दिन देहरा रजवाहे में पड़ा मिला था। पुलिस ने नरेश और राहुल के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट अदालत में प्रस्तुत की। मामले की सुनवाई जिला न्यायालय में चल रही थी। जहां पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद निर्णय सुनाया। जिसमें जिला न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए अभियुक्त नरेश और राहुल को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें