फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंग नहर में गिरा युवक, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

विज्ञापन
गंगा नहर में गिरे युवक की तलाश कराते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित गंगा नहर में शनिवार शाम को 22 वर्षीय युवक के संदिग्ध दशा में गिरने से हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू करा दी है।
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि गांव दौताई निवासी वाहिद का बेटा जुनेद (22) शनिवार शाम को मेरठ रोड स्थित गंगा नहर पर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह नहर के पुल की रेलिंग से सट कर खड़ा हुआ था। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थिति में नहर में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से काफी देर तक उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चला रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें