फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नोएडा में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। कपूरपुर थाना क्षेत्र के रजाकपुर गांव निवासी 27 वर्षीय विवेक की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह नोएडा में बाउंसर का काम करते थे। पुलिस प्रथम दृष्टया मौत को सड़क हादसा मान रही है, जबकि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने परिस्थितियों को लेकर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, बीती रात विवेक अपने कुछ दोस्तों के साथ बाइक से सूरजपुर थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव के पास जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत होने की सूचना दोस्तों ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वहां की परिस्थितियों को लेकर परिजनों ने हादसे को लेकर कुछ सवाल उठाए और पुलिस से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और चोटों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल परिजनों में कोहराम मचा है। सीओ मुनीश चंद्र का कहना है कि घटनास्थल नोएडा का है, वहीं की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें