फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: मेला देखने के बाद घर लौटते समय सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका पर लगाया जाम

Thu, 22 Oct 2026 09:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

नगर के मोहल्ला भीम नगर भंडापट्टी निवासी सुनील उर्फ गोलू (22) बुधवार को रामलीला मैदान में मेला देखकर लौट रहा था। गढ़ रोड देवनंदिनी अस्पताल के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मेरठ में उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के मोहल्ला भीम नगर भंडापट्टी निवासी सुनील उर्फ गोलू (22) बुधवार को रामलीला मैदान में मेला देखकर लौट रहा था। गढ़ रोड देवनंदिनी अस्पताल के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मेरठ में उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार देर शाम शव हापुड़ पहुंचा तो परिजनों ने जान बूझकर टक्कर मारकर युवक की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए गढ़ रोड फ्लाईओवर पर जाम लगा दिया। करीब 40 मिनट पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन



परिजनों के अनुसार सुनील शाम मेले जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी है। देवनंदिनी अस्पताल के बाहर शराब के ठेके के पास वह लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। वहां बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई। शाम को पोस्टमार्टम के बाद सुनील का शव हापुड़ पहुंचा तो परिजनों ने गढ़ रोड फ्लाईओवर पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था किसी ने जानबूझकर सुनील की हत्या की है। परिजनों ने ठेका बंद कराने की भी मांग की।
विज्ञापन


जाम लगाने की सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब 40 मिनट तक परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाए रखा। पुलिस के काफी समझाने के बाद लोग माने और जाम खोला। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग परेशान रहे। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी की जांच की जाएगी। जानबूझकर घटना की गई है तो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


लोगों ने शराब के ठेके को बंद कराया
फ्लाईओवर पर जाम खुलवाने के बाद लोग फ्लाईओवर के नीचे स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर पहुंच गए और वहां हंगामा शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ को देखकर पुलिस ने ठेके को बंद करा दिया। लोगों का कहना था कि शराब के ठेके कारण ही यह घटना हुई है। इसलिए इसे तत्काल बंद कराया जाना चाहिए। रात तक पुलिस लोगों को समझाकर घर भेजने के प्रयास में जुटी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें