फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ओएचई के करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ने के दौरान युवक की ओएचई से करंट लगने पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम एक युवक सिंभावली के रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और काफी देर तक वहां मौजूद बेंच पर बैठा रहा। जिसके बाद प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचकर टहलने लगा। रेलवे स्टेशन मास्टर सुमित कुमार गौतम ने बताया कि स्टेशन परिसर में लाइन पर मालगाड़ी खड़ी हुई थी। युवक टहलते हुए मालगाड़ी के इंजन के पास पहुंचा और उसकी छत पर चढ़ गया।
इसी दौरान रेलवे लाइन के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार (ओएचई) के करंट से युवक बुरी तरह झुलस गया और इंजन से नीचे रेलवे लाइन पर जा गिरा। हादसे को देखकर वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्टेशन मास्टर ने पुलिस व जीआरपी को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और जीआरपी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

जीआरपी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। मृतक के हाथ पर अमन लिखा हुआ है। जिनकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। युवक के इंजन पर चढ़ने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक की पहचान होने के बाद ही इसकी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें